Tuesday, October 20th, 2026

गवर्नर धनखड़ ने राम मंदिर के लिए 5,00,001 रुपये दिया दान

कोलकाता
पश्चिम बंगाल
के गवर्नर जगदीप धनखड़  ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,001 रुपये दान किए हैं। राज्यपाल धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें दान की गई राशि का चेक सौंपा।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की ओर से निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई है। ट्रस्ट के मुताबिक, भव्य राम मंदिर निर्माण में सबकी भागीदारी हो सके इसीलिए इस अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए जगह-जगह कार्यालय खोले गए हैं। कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जाएंगे और राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण (दान) की मांग करेंगे।

क्रिकेटर से BJP सांसद बने गौतम गंभीर ने दिया 1 करोड़ का दान
गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया है। क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है। पूर्वी दिल्ली से सांसद ने एक बयान में कहा, ‘भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना है। इसके लिए मेरे और मेरे परिवार की ओर से यह रकम एक छोटा सा योगदान है।’

 

#गवर्नर धनखड़

Source : Agency

पाठको की राय